Thursday, 14 December 2017

24 साल के हार्दिक ने छुड़ाये बीजेपी के छक्के, बुलाया गया अमेरिका!

चुनाव ना लड़ रहे 24 साल के हार्दिक पटेल ने 22 साल पुरानी बीजेपी सरकार के चुनावी समर में उतरे धुरंधरों के छक्के छुड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया के मायाजाल से मनमाकिफ मुद्दों को भुनाने में कामयाब रही बीजेपी के स्टारक प्रचारक पीएम मोदी को हार्दिक के सोशल मीडिया कैम्पेन ने काफी पीछे छोड़ दिया है।

गुजराती भाषा के एक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार जुकरबर्ग ने 24 वर्षीय पटेल को सिलिकॉन वैली आमंत्रित किया है। ‘कपड़ा और हीरा हब सूरत में हार्दिक पटेल की रैली को 37,000 से अधिक ऑनलाइन दर्शकों को फेसबुक लाइव के जरिए देखा।

वहीं अहमदाबाद में हार्दिक की रैली को 53 k यानि 53000 लोगों ने लाइव देखा। जबकि पीएम मोदी को फेसबुक लाइव के जरिए सुनने का रिकॉर्ड सिर्फ 14000 लोगों का है।

इसके बाद खबर ये है कि बिना किसी राजनीतिक पद की ताकत के भी सोशल मीडिया में हार्दिक की जबरदस्त लोकप्रियता देखते हुए हार्दिक पटेल को फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिका बुलाया है।

’27 नवंबर को फेसबुक पर हार्दिक पटेल के सूरत भाषण को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। 5000 से अधिक प्रशंसकों ने अपनी वॉल पर शेयर किया।’ पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के नेताओं का दावा है कि साढ़े लाख से ज्यादा हार्दिक के फॉलोवर्स सोशल मीडिया हैं।

हार्दिक के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं, हार्दिक की रैलियों के प्रति दिवानगी का आलम ये है कि उनकी अंतिम दस रैलियों को फेसबुक पर 4 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं।

हार-जीत से दूर हार्दिक पटेल युवाओं को रोल मॉडल-

एक जानकारी के मुताबिक पाटीदार आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल ने थोड़े दिन पहले सूरत में एक रैली की थी, उसमें लाखों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी भी मीडिया हाउस ने इस रैली को ज्यादा अहमियत नहीं दी।

उनका मानना है कि भाजपा को राहुल से ज्यादा हार्दिक का डर सता रहा था क्योंकि यदि उनकी रैली में ज्यादा संख्या दिखाई देती तो इससे भाजपा के लिए मुश्किल पैदा हो सकती थी। इसीलिए भाजपा ने इस रैली से मीडिया को दूर रखने का पूरा खेल रचा।


लेकिन इस खेल में ज्यादा सफलता इसलिए नहीं मिल पाई क्योंकि हार्दिक की सूरत रैली को फेसबुक पर 37 हजार लोगों ने लाइव देखा। इसके बाद तो हार्दिक की हर रैली फेसबुक पर लाइव देखी गई।

गौरतलब है कि बीजेपी की हार का डर और पीएम मोदी की साख बचाने के लिये उनकी सरकार के लगभग सभी मुख्यमंत्री वहाँ प्रचार में जुटे रहे! कई कैबिनेट मंत्री और गुजरात के नेताओं सहित खुद पीएम मोदी ने भी वहाँ जान झोंक दी!

रोड शो को नहीं मिली मंजूरी-

अहमदाबाद पुलिस ने राहुल गांधी, पीएम मोदी और हार्दिक के रोड शो को मंजूरी नहीं दी। ऐसा ट्रैफिक समस्या के चलते किया गया।हकीकत में भाजपा को डर था कि मोदी की रैली में ज्यादा लोग नहीं जुट पाएंगे क्योंकि राहुल और हार्दिक एकसाथ रैली निकालेंगे तो निश्चित ही संख्या ज्यादा होगी।

हालांकि रोक के बावजूद हार्दिक ने रैली निकाली और 52 किलोमीटर के इस रोड शो में 2000 से ज्यादा दुपहिया वाहन शामिल हुए। इस रैली को फेसबुक पर 52 हजार लोगों ने देखा।

Wednesday, 6 December 2017

चुनाव के पूर्व सर्वेक्षण और एग्जिट पोल का महत्त्व

गुजरात का चुनाव सिर पर है। आजकल TV पर मैं लगातार एग्जिट पोल के सुझाव और परिणाम देख रहा हूं। आखिर चुनाव पूर्व सर्वेक्षण और एग्जिट पोल का लोकतंत्र में महत्व क्या रह गया है? यह एक विचारणीय प्रश्न है! लोकतंत्र रूपी वृक्ष जनता द्वारा बोया और सींचा जाता है, इसके फलने-फूलने में मीडिया की विशेष भूमिका होती है। भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है। लोकतांत्रिक देश में नागरिकों को विशिष्ट अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त होती हैं। भारतीय संविधान में भी अनुच्छेद 19 (एक) के तहत यहां के नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान की है, लेकिन जनता के व्यापक हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली स्वतंत्रता बाधित भी की जानी चाहिए, इस पर ध्यान देना होगा!

भारत जैसे अल्पशिक्षित देश में इस प्रकार के सर्वेक्षण अनुचित हैं। देश की आम जनता पर मीडिया द्वारा किए जाने वाले चुनाव पूर्व सर्वेक्षण और चुनाव के तुरंत पश्चात किए जाने वाले एग्जिट पोल का भ्रमण प्रभाव पड़ता है और आजकल तो मैं देख रहा हूं कि चुनाव से पूर्व ही सर्वेक्षण और एग्जिट पोल की प्रक्रिया TV पर लगातार दिखाई जा रही है आप अधिकतर देखेंगे कि जनता इस प्रकार के एग्जिट पोल के नतीजों से भ्रमित होकर अपना दृष्टिकोण भी परिवर्तित कर देती है। आज भी सामान्य लोगों के बीच की अवधारणा है कि वह अपना वोट खराब नहीं करेंगे जीतने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे!

वर्तमान में बाजारवाद ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रखा है और मीडिया इसके दुष्प्रभाव से अनछुआ नहीं है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि आज मीडिया भी अधिक अधिक संख्या में प्रचार और प्रसार के साथ धन पाने की भूखी है। मीडिया सत्ताधारी और मजबूत राजनीतिक दलों के प्रभाव में भी रहता है यह दल धन के बल पर लूट रुझान को अपने पक्ष में दिखाने में सफल हो जाते हैं और संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को ही धत्ता बता देते हैं इस प्रकार सत्ता एवं धन इन सर्वेक्षणों को प्रभावित करते हैं। इन्हें दूध का धुला नहीं कहा जा सकता भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में जहां जनता निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से अपना मत अभिव्यक्त करती है। वहां इन सर्वेक्षणों के औचित्य औचित्य पर विचार किया जाना आवश्यक है!
न्यायालय को संविधान के अनुसार चलने की बात देता है लेकिन संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्राप्त है। वह अपने अधिकारों का प्रयोग करके कोई सार्थक प्रयास कर सकती है, ताकि चुनाव पूर्व होने वाले इन सर्वेक्षणों को रोक जनता की स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा की जा सके!
- पत्रकार शिव मोहन यादव

Monday, 23 October 2017

ग़ज़ल

🌺 *गज़ल* 🌺

साथ तुमने दिया तो संवर जाएंगे।
हम मुहब्बत में हद से गुज़र जाएंगे।

गर जो थामा है दामन तो ये सोच लो,
तुमने छोड़ा तो सचमुच बिखर जाएंगे।

मुश्किलों से मिली है ये कारीगरी,
मौत के साथ मेरे हुनर जाएंगे।

तुम भुला क्या सकोगे हमें उम्र भर,
हम तेरी रूह तक में उतर जाएंगे।

गर ख़ुदा भी कहे दूर हो यार से,
यार तेरी क़सम हम मुकर जाएंगे।

- शिव मोहन यादव
🌹🌹🌹🌹🌹🌹